Sunday, August 21, 2022

“उत्तम खेती मध्यम बान, नीच चाकरी कुक्कर निदान” Motivation India

अर्थात उत्तम खेती (कृषि कार्य )हमारे समाज में सर्वोत्तम कार्य है, माध्यम बान( व्यापार) – व्यापार को मध्यम स्तर का कार्य कहा गया है । चाकरी माने नौकरी को निकृष्ट कार्य कहा गया है इसे कुत्ते की तरह दुम हिलाने जैसी संज्ञाएँ हमारे बुजुर्ग सदियों से देते आये हैं।

सदियों से चली आयी ये भारतीय अवधारणा आज बिलकुल उलटी हो गयी है। और जब से हमने इसे उलटा है हम विनाश की ओर ही अग्रसर हो रहे हैं। अगर इस कहावत को सही परिपेक्ष्य में हमारा समाज और हमारे युवा समझ लें तो देश की अनेकों समस्याएं चुटकियों में सुलझ जाएँ।

Monday, August 8, 2022

Jim Cary Speech



जिंदगी से जो चाहिए मांगकर तो देखें...


स्पीच टेकिंग रिस्क्स

वक्ता: जिम कारे, चर्चित कनाडियन अमेरिकन अभिनेता और कॉमेडियन ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

वर्ष 2014 में आयोवा की महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट क्लासेस में जिम कारे स्पीच देने के लिए अमंत्रित किए गए थे। वहां छात्रों का दीक्षांत समारोह चल रहा था और जिम ने अपनी सुपरिचित हास्यशैली में स्टूडेंट्स को प्रेरित करने वाली बातें बताई। जीवन में जोखिम लेने के महत्व पर आधारित यह स्पीच बहुत लोकप्रिय हुई है। पाठकों के लिए उसके मुख्य बिंदु:

क्यों न वो करें, जिसमें दिल रमता है.... 
मैंने अपने पिता से बहुत सारे जरूरी सबक सीखे हैं। उनमें से एक यह है कि आप जो नहीं करना चाहते, उसमें आपके नाकाम रहने की सम्भावनाएं भी उतनी ही हैं, जितनी कि उस चीज में, जिसे आप सचमुच करना चाहते हैं। तो क्यों न एक बार वही करके देखें, जिसमें आपका दिल रमता है? सेफ जॉब का कम्फर्ट जोन हमें अपनी ओर खींचता जरूर है, लेकिन याद रखें कि अगर दुनिया के सबसे कामयाब लोगों ने जोखिम नहीं उठाया होता तो उनमें से बहुतेरे कहीं न कहीं अकाउंटेंट का काम करके खप गए होते। 

जिंदगी से बड़ी अपेक्षाएं रखें....
अकसर हम खुद को बहुत कम करके आंकते हैं। डर हम पर हावी हो जाता है। हम सोचते हैं कि हम वास्तव में जो चाहते हैं, वह हमारी पहुंच से इतना दूर और हमारे लिए इतना असम्भव है कि उसके लिए कोशिशें करना भी बेकार है। हम यूनिवर्स से उसको मांगते ही नहीं। मैं कहता हूं कि आपको जो चाहिए, उसे मांगें अगर यूनिवर्स आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पा रहा है तो समझ लें कि आपका काम उसके लिए इतना जरूरी है कि वो उसके लिए भरपूर समय ले रहा है। 

होगा वही जो आप आज फैसला करेंगे....
कभी-कभी हमारे लिए अपनी भावनाओं को जीत लेना जरूरी हो जाता है। आपकी जिंदगी में डर की भूमिका हमेशा रहेगी, लेकिन ये आपको तय करना है कि कितनी । आप है चाहें तो आने वाले कल की चिंताओं में अपने को व्यस्त रख सकते हैं, लेकिन आखिरकार होगा वही जो आप आज फैसला करेंगे। तो क्यों न डर को दरकिनार करके कुछ सोचें। 

अपनी मौजूदगी का अहसास कराना...
मेरा सोचना यह है कि अगर आप किनारे पर खड़े रहेंगे तो जिंदगी अपने आप आपके साथ घटित नहीं होने वाली, यह आपके लिए तब घटित होती है जब आप उसमें अपनी पूरी ऊर्जा, लगाव और कौतूहल के साथ शरीक होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने आसपास के लोगों को अपनी मौजूदगी का अहसास कराएं और उन्हें याद दिलाएं कि हम सब एक साथ किसी बड़ी चीज का हिस्सा हैं।"

Friday, June 24, 2022

Yoga

योग के आठ अंग और उनका अर्थ 

मन बुद्धि कर्म को जगाने और मजबूत करने का माध्यम है अष्टांग योग


Monday, October 11, 2021

Life Success

Who are you really and what do you want



Year of Yes

So Good they can't Ignore You

Self help

Year of Yes
Success Mantra from Rovan Atkinson aka Mr Been
Source-Dainik Bhaskar 11/10/2021

Jaya Kishori Ji -

Monday, September 6, 2021

भय से मुक्ति

भय पर जीत पाना संभव है - स्वामी मुकुंदनंद

Self Help Books

Find yourself Trying again  Emotional strength  Mind health Find your emotions with this ...